देवभूमि में सुरक्षित नहीं बेटियां, खुद ही जान लीजिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना जिला मुख्यालय के साथ लगते एक गांव में चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जबकि मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई जारी है।
पुलिस के अनुसार बच्ची की मां ने पुलिस में शिकायत की है कि उसकी चार वर्षीय बेटी छत पर खेल रही थी। इसी दौरान उसके पड़ोस में रहने वाला युवक छत पर आपत्तिजनक हालत में खड़ा हो गया और बच्ची की तरफ देखकर अश्लील हरकतें करने लगा।
जिसे उसने देख लिया और शोर मचाने पर युवक मौके से फरार हो गया। परिजनों ने तुरंत महिला की शिकायत पर ऊना थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत मिलने पर युवक के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी घटना के वक्त नशे की हालत में था।
एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने बच्ची के मां की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नाहन मालरोड़ पर युवती से छेड़छाड़
सिरमौर के संगडा़ह के शिवपुर निवासी एक लड़की ने नाहन थाना में एक युवक के खिलाफ अश्लील हरकतें करने तथा गालियां देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन चल रही है।
पुलिस के अनुसार संगड़ाह शिवपुर निवासी लड़की वर्तमान में नाहन के हरिपुर मोहल्ला में रहती है। उसने पुलिस में शिकायत करते हुए बताया कि 22 नवंबर को जब वह किसी कार्य के चलते अपनी भांजी के साथ नाहन के माल रोड़ से गुजर रही थी तो तभी नाहन निवासी अंकुर मोहिल उसे घूर कर उसका पीछा करने लगा।
जब वह इसे नजरअंदाज कर आगे बढ़ी तो युवक उसके पीछे चलकर अश्लील हरकतें करने लगा। तथा बाद में बिना कारण गाली देने लगा। एसएचओ लायक राम सिसोदिया ने बताया कि पुलिस ने लड़की की शिकायत पर मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है।