{"_id":"591dd4ec4f1c1bfc71f24f51","slug":"cid-submit-chargesheet-in-leopard-skin-at-ramlok-ashram-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलोक मंदिर में बरामद तेंदुए की खाल मामले का चालान पेश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामलोक मंदिर में बरामद तेंदुए की खाल मामले का चालान पेश
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Fri, 19 May 2017 10:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीराम लोक मंदिर में तेंदुए की खाल बरामद होने के मामले में सीआईडी ने वीरवार को सोलन न्यायालय में चालान पेश कर दिया। अब इस संबंध में आगामी कार्रवाई कोर्ट के माध्यम से ही होगी। चालान पेश करने शिमला के भराड़ी थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोलन पहुंचे थे।
विज्ञापन
इस मौके पर उन्होंने बताया कि सीआईडी ने अपना काम कर दिया है अब इस मामले में फैसला कोर्ट को लेना है। गौरतलब है कि श्रीराम लोक मंदिर में एक साल पूर्व चार खालें बरामद हुई थीं। इन्हें तेंदुए की बताया जा रहा था। इन खालों की सत्यता की जांच के लिए उन्हें देहरादून स्थित वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट आफ इंडिया में परीक्षण के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
रिपोर्ट में खालों के तेंदुए की होने की पुष्टि के बाद अब सीआईडी मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। जिसमें तहत कोर्ट में चालान पेश किया गया है। महिला की पिटाई और मंदिर निर्माण को लेकर उपजे विवाद से चर्चा में आए बाबा अमरदेव के लिए चालान पेश होने को बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
बाबा को अब कोर्ट से मिलने वाले सभी आदेशों का अनुसरण करना होगा। थाना प्रभारी विरेंद्र कुमार ने बताया कि खालों की जांच की गई है। जिसकी रिपोर्ट सीआईडी के पास है। इस रिपोर्ट के आधार पर सीआईडी कोर्ट में अपना पक्ष रखेगी। उन्होंने बताया कि वीरवार को कोर्ट में चालान पेश हुआ है। अब आगामी कार्रवाई कोर्ट के दिशानिर्देश के अनुसार ही होगी।