फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CID register a case againest ITI prinicpal at humirpur.

आईटीआई प्रिंसिपल पर सीआईडी ने दर्ज किया मुकदमा

Tue, 13 Jan 2015 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भोरंज (हमीरपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, भोरंज (हमीरपुर) Updated Tue, 13 Jan 2015 09:53 AM IST
विज्ञापन
CID register a case againest ITI prinicpal at humirpur.

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भोरंज में सीमेंट के गोलमाल का मामला उजागर हुआ है। सीआईडी हमीरपुर की टीम को दबिश के दौरान सरकारी सीमेंट के 97 बैग गायब मिले। कमरे में रखे सीमेंट के 100 बैग खराब हो चुके हैं, जो इस्तेमाल नहीं लाए जा सकते।

विज्ञापन


सीआईडी ने आईटीआई प्रिंसिपल के खिलाफ सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग करने, पब्लिक प्रॉपर्टी को नष्ट करने और लापरवाही का मामला दर्ज किया किया है। आईटीआई भोरंज को भवन निर्माण के लिए दिसंबर 2013 में 600 सीमेंट बैग जारी हुए थे।
विज्ञापन


मई 2014 को प्रबंधन ने ठेकेदार को 403 बैग काम के लिए दिए। इसके बाद कुल 197 बैग बच गए। विशेषज्ञों के मुताबिक, निर्माण के छह माह बाद सीमेंट की 50 फीसदी स्ट्रेंथ कम हो जाती है। ऐसे में सप्लाई पहुंचने के 5 माह बाद ठेकेदार को 403 बैग देना भी प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


100 बैग खराब हो चुके हैं, शेष 97 बैग कहां गए, इसकी छानबीन शुरू कर दी गई है। सीआईडी टीम के इंचार्ज प्रताप सिंह ने बताया कि टीम ने सीमेंट को कब्जे में ले लिया है। आईटीआई से मौके पर 100 बैग बरामद हुए हैं। शेष 97 बैग गायब हैं, इसकी छानबीन की जा रही है।


प्रिंसिपल रविंद्र बन्याल का कहना है कि ठेकेदार ने समय पर काम नहीं किया है। इससे सीमेंट खराब हुआ है। गायब सीमेंट बैग के बारे में संबंधित आर्टिटेक्ट से बात करके ही कुछ बताया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed