चार साल के मासूम को मिली दर्दनाक मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना के बालीबाल में बस और बाइक की टक्कर में चार साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से जख्मी हैं। मृतक की पहचान बालीवाल निवासी वंश पुत्र राम कुमार के रूप में हुई है। हादसा बस के बाइक को टक्कर मारने से पेश आया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचा दिया है।
जबकि उसके माता-पिता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार बालीवाल निवासी राम कुमार अपनी पत्नी रानी देवी और चार साल के पुत्र वंश के साथ मोटरसाइकिल पर पंजाब के बीनेवाल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अपने ही गांव में उन्होंने एचआरटीसी की बस को क्रॉस किया और आगे निकल गए।
बस ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर
लेकिन ठीक उसी समय बस ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में चार साल का मासूम माता-पिता से छिटककर बस के आगे गिर गया और बसे के पहिये के नीचे कुचला गया। बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि उसके माता-पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए हरोली अस्पताल पहुंचाया। जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंच बच्चे के शव को कब्जे में ले लिया। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।