फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Cheating with woman, Baba take away jewellery.

आभूषण पूजन के नाम पर महिला के गहने लेकर भागा बाबा

Wed, 27 Jul 2016 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Wed, 27 Jul 2016 10:06 AM IST
विज्ञापन
Cheating with woman, Baba take away jewellery.
खुद को पहुंचा हुआ ज्योतिषी बताकर एक बाबा ने महिला के लाखों रुपए के गहने उड़ा लिए। - फोटो : demo pic

खुद को पहुंचा हुआ ज्योतिषी बताकर एक बाबा ने महिला के लाखों रुपए के गहने उड़ा लिए। मामला हिमाचल के ऊना का है। यहां क्षेत्र के दुलैहड़ में एक कथित ज्योतिष ने महिला को अपने माया जाल में फंसाकर लाखों रुपये के आभूषण लेकर फरार हुआ है।

विज्ञापन


मामले की जब तब पीडि़ता को भनक लगी, तब तक ज्योतिष गांव से काफी दूर निकल चुका था। आनन-फानन में पीडि़ता ने मामले की सूचना गांव उपप्रधान व पुलिस को दी है। जानकारी के अनुसार दुलैहड़ में कुछ रोज पहले एक ज्योतिष ने अपना केंद्र स्थापित किया था।
विज्ञापन


गांव की एक महिला ने अपने भविष्य जानने के लिए ज्योतिष के पास पहुंची। आरोपी बाबा ने महिला को अपने झांसे में लेना शुरू कर दिया। महिला भी इसकी जाल में फंसती चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आभूषण पूजन के बहाने कर डाली ठगी

Cheating with woman, Baba take away jewellery.

बाद में इस ज्योतिष बाबा ने महिला को अपनी बातों में उलझाते हुए आभूषण पूजन की बात कही। इस पर महिला ने अपने कीमती जेवरात लेकर ज्योतिष के पास पहुंच गई। ज्योतिष ने पूजन का ड्रामा करते हुए महिला को कुछ सामान लेने के लिए भेज दिया।

मौका देखते ही ज्योतिष गहने लेकर फरार हो गया। वापिस केंद्र लौटी महिला ने देखा कि ज्योतिष गायब है और गहने भी गायब थे। इस पर महिला ने ग्रामीणों सहित उपप्रधान को सूचित किया। उपप्रधान मुनीष राणा ने बताया कि मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। फिलहाल पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed