{"_id":"56fcccbd4f1c1b8210f00116","slug":"cheating-with-a-person-at-manali","type":"story","status":"publish","title_hn":" टावर लगाने का झांसा देकर लगाया 30 हजार का चूना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टावर लगाने का झांसा देकर लगाया 30 हजार का चूना
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Thu, 31 Mar 2016 04:45 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारी बनकर आए दो ठगों ने स्वयं को कंपनी के कर्मचारी बताकर इस शख्स को धोखा दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक प्रतिष्ठित दूरसंचार सेवा देने वाली कंपनी का टावर लगाने के नाम पर हिमाचल के कुल्लू के एक शख्स को तीस हजार का चूना लगाया है। कंपनी के कर्मचारी बनकर आए दो ठगों ने स्वयं को कंपनी के कर्मचारी बताकर इस शख्स को धोखा दिया।
विज्ञापन
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार सरसेई गांव के विजय कुमार के गांव में दो लोग रुके और उन्होंने टावर लगाने की एवज में जमीन देने के बारे में विजय से बात की। विजय ने अपनी जमीन पर टावर लगाने के लिए हामी भर दी।
विज्ञापन
शर्तों के मुताबिक विजय को कंपनी किराये के तौर पर हर महीने 50 हजार रुपये और जमीन के बदले 90 लाख देने का भरोसा भी दिया। इसके लिए कंपनी के नाम पर दो ठगों ने कहा कि औपचारिकताएं पूरी करने के लिए विजय को पहले कंपनी के खाते में 1250 रुपये और दूसरी किस्त में 26 हजार 900 रुपये जमा करने को कहा।
विज्ञापन
विजय ने झांसे में आकर पीएनबी नग्गर में खाता संख्या 3442000101090808 में जमा कर दिए हैं। यह खाता राजवीर सिंह गिल निवासी बैंगलोर के नाम से बताया जा रहा है। 25 मार्च को कंपनी से विजय को एक कॉल आई। जिसमें उन्हें इस खाते पर फिर से 90 हजार रुपये जमा करने को कहा गया।
लेकिन इस बार विजय को कंपनी पर संदेह हुआ और उन्होंने बुधवार को इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस थाना मनाली से की है। एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि मनाली पुलिस के पास शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।