फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cheating on the name of jobs.

नौकरी के नाम पर हो सकती है ऐसी ठगी

Sat, 07 Feb 2015 11:44 AM IST
Updated Sat, 07 Feb 2015 11:44 AM IST
विज्ञापन
cheating on the name of jobs.

यदि कोई शख्स आपसे पैसे लेकर अच्छी और पक्की नौकरी देने की बात कर रहा है तो जरा सावधान हो जाएं। आपसे भी ऐसी ठगी हो सकती है। पैसे लेकर सरकारी नौकरी देने के नाम पर आए दिन ठगी के मामले सामने आते हैं।

विज्ञापन


ऐसा ही एक मामला हिमाचल के जिला कांगड़ा के ज्वाली में सामने आया है। यहां नौकरी के नाम पर एक युवक से दो लाख रुपये की ठगी की गई। बहरहाल नौकरी तो मिली नहीं, हां इस युवक ने लाखों रुपए जरूर गवां दिए। ठगी की ये साजिश एक महिला ने रची थी।
विज्ञापन


फिलहाल युवक की शिकायत पर जवाली थाना में कार्रवाई की जा रही है। छांगा राम पुत्र रावण निवासी सरहंडी (डोल) ने जवाली पुलिस थाने में कमलेश कुमारी पत्नी चमन सिंह निवासी ठेहडू (जवाली) के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पक्की नौकरी का दिया था झांसा

cheating on the name of jobs.

महिला पर आरोप हैं कि उसने दो लाख रुपये लेकर नौकरी देने का वायदा किया था, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। कमलेश कुमारी ने करीब दो साल पूर्व शिकायतकर्ता के बेटे को श्रीनगर में एमईएस विभाग में भर्ती करवाने के नाम पर बतौर सिक्योरिटी 2 लाख रुपये देने को कहा था।

कमलेश कुमारी को तिलक राज पुत्र हरी सिंह निवासी डोलवां के सामने दो लाख रुपये दे दिए। इसके बाद महिला ने कहा कि आपके बेटे को कुछ दिन के बाद भर्ती के मामले में श्रीनगर बुलाया जाएगा।

उसने कहा था कि अगर आपका बेटा भर्ती नहीं हुआ तो दो लाख की राशि को वापस कर दिया जाएगा।

इस तरह अंजाम दी ठगी की वारदात

cheating on the name of jobs.

कुछ दिन के उपरांत कमलेश कुमारी ने फोन करके जम्मू के एक होटल का पता बताकर वहां पर बुलाया और कहा कि वहां पर मेरा एक आदमी आपके बेटे को लेने के लिए आएगा। इस पर बेटे को भर्ती के लिए जम्मू के बताए गए पते पर भेज दिया।

कुछ और लड़के भी वहां गए। बताया जा रहा है कि सभी वहां आठ से दस दिन तक रुके। इस दौरान शिकायतकर्ता के बेटे कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए गए और अस्थायी नियुक्ति पत्र भी दिया। इस दौरान कहा गया कि कुछ समय बाद स्थायी नियुक्ति पत्र आपको मिल जाएगा।

कई दिन बीत गई, लेकिन कुछ नहीं हो रहा था। इस पर कमलेश कुमारी से बात की गई तो जवाब संतोषजनक नहीं था। छांगा राम ने कहा कि आखिरकार अस्थायी नियुक्ति पत्र को जांच के लिए आरटीआई के जरिये श्रीनगर में भेजा तो पता चला कि उक्त पत्र कार्यालय से जारी नहीं हुआ है।डीएसपी जवाली धर्म चंद वर्मा ने बताया कि पुलिस के पास शिकायत आई है जिस पर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed