इंश्योरेंस का पैसा दिलाने के नाम पर ठगी, दिल्ली से पकड़ा ठग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईबी की मदद से एक शातिर ठग शिमला की स्मार्ट पुलिस के हाथ लगा है आरोपी अतुल शर्मा निवासी अलीगढ़ पर लाखों की ठगी का आरोप है। केंद्रीय एजेंसी आईबी ने फरार आरोपी अतुल को दिल्ली में पटियाला हाउस कोर्ट परिसर के बाहर से गिरफ्तार किया है।
आरोपी को धोखाधड़ी के मामले मे दिल्ली से ट्रांजिट रिमांड पर शिमला लेकर आई है। आरोपी ने शिमला में एक व्यक्ति से बीमा करवाने के नाम पर 4.75 लाख रु पए की ठगी की थी । ब्योलिया के रहने वाले सरनदास शर्मा ने आरोपी के खिलाफ छोटा शिमला थाना में 8 दिसंबर को धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था।
सरनदास ने अपनी शिकायत में कहा था कि उसने 2012 में एक निजी इंश्योरेंस कंपनी से पॉलिसियां खरीदी थी। इसमें लाखों रुपये का निवेश किया गया था, लेकिन पॉलिसी की कुछ शर्तों पर आपत्तियां दर्ज होने के कारण उसने कंपनी पर एक केस दर्ज कराया था, यह केस अभी अदालत में चल रहा था।
ऐसे जाल में फंसा पॉलिसीधारक
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि जुलाई 2016 में उसे मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। कॉल करने वाले नरेंद्र सिंह ने खुद को कंपनी का जोनल हेड बताया और कहा कि अदालत में लंबित उसकी पॉलिसियों का 42 लाख रुपये बनता है। उसने कहा कि इस रकम को दिलाने के लिए उसे 4 लाख 75 हजार 700 रु पये की चार्जिंग फीस देनी होगी।
पॉलिसी धारक और पीड़ित नरेंद्र सिंह की बातों में आ गया और उसके खातों में 4 लाख 75 हजार 700 रूपये जमा करा दिए, लेकिन पीड़ित को ठगी का अहसास तब हुआ, जब उक्त व्यक्ति ने उसकी बीमा राशि को नहीं दिलवाया इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया और तलाश शुरू कर दी। ऐसे में पुलिस ने आईबी के साथ संपर्क किया और आरोपी को आईबी ने दिल्ली मे दबोच लिया ।
एसपी शिमला डीडब्लयू नेगी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ थाना छोटा शिमला में मुकदमा दर्ज है। पुलिस अधीक्षक ने आईबी शिमला का आभार व्यक्त किया और कहा कि आईबी अधिकारी नीरज ठाकुर के सहयोग से ही यह सफलता हाथ लग पाई है।