{"_id":"64b8ff0b1bb3398fb887c35f9047f7d0","slug":"cheating-case-at-rohru-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेक देकर एजेंट को लगाया 9 लाख का चूना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेक देकर एजेंट को लगाया 9 लाख का चूना
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 26 Oct 2014 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के थाना रोहड़ू के तहत सेबों की खरीद को लेकर कमीशन एजैंट के साथ ठगी किए जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
रोहड़ू पुलिस ने आईपीसी की धारा 418 और 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कमीशन एजैंट प्रेम राज चौहान की शिकायत पर यह केस दर्ज किया गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार प्रेम राज चौहान ने ये केस दर्ज करवाया है।
प्रेमराजआरोप लगाया है कि चौपाल के राज कमल ने 31 अगस्त से 10 सितम्बर तक करीब 9 लाख 81 हजार 813 रुपए की सेब की पेटियां खरीदीं।
इन सेब की पेटियों की खरीद की एवज में उसे राशि चेक के माध्यम से उक्त आरोपी ने दी और बैंक खाते में कम राशि होने के कारण चेक बाऊंस हो गए।
इसके बाद पुलिस में ठगी का मामला दर्ज करवाया गया है। इस संबंध में पुलिस ने पूछताछ का सिलसिला भी शुरू कर दिया है।