फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cheating by duplicate money

नकली नोटों से बड़ी ठगी, कहीं अगले शिकार आप तो नहीं?

Thu, 04 Jun 2015 10:14 AM IST
Updated Thu, 04 Jun 2015 10:14 AM IST
विज्ञापन
cheating by duplicate money

नकली नोटों के जरिए एक शख्स को हजारों का चूना लग गया। शातिरों ने ऐसी चाल चली कि यह शख्स पैसा कमाने के चक्कर में अपनी कमाई भी लुटा बैठा। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के परवाणू का है। यहां नकली नोटों का बंडल दिखाकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। शातिर गिरोह ने पैसों के लालची लोगों को ही निशाना बनाते हुए हजारों ऐंठ लिए।

विज्ञापन


झांसा दिया गया कि उनके पास चोरी के डेढ़ लाख हैं, लेकिन पैसे मार्केट में नहीं चला सकते। लिहाजा उन्हें गोरखपुर जाने का किराया और 10 हजार दें। तब तक सारे पैसे अपने पास रखें। बाद में वापस आकर पैसे बांट लेंगे। नकली कागज के नोटों की बंडल के ऊपर व नीचे असली नोट लगाकर शातिरों ने बंडल थमाकर नौ दो ग्यारह हो गए।
विज्ञापन

पुलिस के हत्‍थे चढ़े आरोपी

cheating by duplicate money

इन शातिरों को मंगलवार परवाणू की रेहड़ी मार्केट में ठगी का शिकार लोगों ने पहचान कर दबोच लिया। इस दौरान मारपीट शुरू हो गई। शोर सुनकर काफी भीड़ एकत्र हो गई जिसका फायदा उठाकर दो शातिर लोगों की गिरफ्त से भाग खड़े हुए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ थाने पहुंचा दिया।

धोखाधड़ी के मामले में पुलिस जांच चल रही है। पकड़े गए ठग की पहचान 21 वर्षीय गणेश के रूप में हुई है। वह दिल्ली का रहने वाला बताया जा रहा है। वर्तमान में शातिर परवाणू में ही रह रहा है। आरोपी के पास नकली कागज के नोट भी बरामद हुए हैं।

इसमें शिकायतकर्ता ही पुलिस के शक के दायरे में आ गया है। बताया जा रहा है कि शिकायत करने वाले ने जानकारी दी है कि शातिर उससे रुपयों की ठगी की है। एसएचओ के मुताबिक शिकायतकर्ता ने कहा कि लगभग 15 दिन पहले तीन युवकों ने कहा कि उनके पास करीब डेढ़ लाख रुपये हैं। रकम उन्होंने बैंक से चुराई है। इन पैसों को आप रख लो और हमें कुछ पैसे दे दो ताकि एक व्यक्ति गोरखपुर जा सके। झासे में आकर 5500 रुपए इन्हें दे दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed