फर्जी सीआईडी अफसर, निकाह के बाद की ऐसी करतूत, पत्नी भी हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शातिर पैसा कमाने के लिए फर्जी सीआईडी अफसर बन गया। फिर एक युवती से निकाह किया और इसके 1.70 लाख रुपए लेकर गायब हो गया। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के जिला सिरमौर के पांवटा साहिब का है।
फिलहाल पुलिस ने के युवती के साथ निकाह करने के बाद पैसा लेकर रफूचक्कर हुए दूल्हे मियां के एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पांवटा साहिब इलाके की एक युवती से जुड़ा है। पुलिस ने इस मामले में टोनी नाम के युवक को हिरासत में लिया है।
उम्मीद जताई जा रही है कि अब मुख्य आरोपी भी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा। संभावना यह भी जताई जा रही है कि इस सारी जालसाजी के मामले में और लोग भी शामिल हो सकते हैं, लेकिन इस बात का खुलासा पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगा।
खुद को बताया सीआईडी से, फिर रचाया निकाह
रामपुर-बजांरन की एक युवती से सागिर अली नाम के एक युवक ने पहले प्रेम का नाटक किया। साथ ही अपने आपको सीआईडी का कर्मचारी बताया। युवक ने युवती को यह भी बताया कि वह हरियाणा के अंबाला का रहने वाला है। नजदीकियां बढ़ीं तो दोनों ने इसी साल मार्च माह में निकाह कर लिया।
शिकायत के मुताबिक उक्त युवक ने ड्रामा करके अपने खाते में एक लाख 70 हजार रुपये की राशि युवती से जमा करवा ली। अब सागिर अली नाम के दूल्हे मियां इस राशि को लेकर रफूचक्कर हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक हालांकि पीड़ित युवती ने सागिर अली पर शारीरिक उत्पीड़न का आरोप तो नहीं लगाया है, लेकिन एक लाख 70 हजार रुपये की ठगी का आरोप जरूर जड़ा है।
उधर, पांवटा साहिब थाना के एसएचओ अशोक चौहान ने पुष्टि करते हुए बताया कि ठगी के इस मामले में टोनी नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जोकि मुख्य आरोपी का सहयोगी है। जल्द ही इस मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।