फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   chargesheet filed in Technomac Scam in himachal pradesh

टेक्नोमैक घोटाले में चार्जशीट दाखिल, कंपनी के आठ अधिकारी बनाए आरोपी

Sun, 06 Jan 2019 10:34 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 06 Jan 2019 10:34 AM IST
विज्ञापन
chargesheet filed in Technomac Scam in himachal pradesh

इक्कीस सौ करोड़ से ज्यादा के कर चोरी के बहुचर्चित टेक्नोमैक घोटाले में सीआईडी ने कोर्ट में चालान पेश कर दिया है। सीआईडी ने कंपनी निदेशक समेत आठ के खिलाफ नाहन कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट के अनुसार कंपनी अधिकारियों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिये करोड़ों की धोखाधड़ी की और आबकारी एवं कराधान विभाग के अफसरों की मिलीभगत से सरकार को करोड़ों का चूना लगाया गया।

विज्ञापन


मामले में सीआईडी जल्द कई आरोपियों के खिलाफ भी सप्लीमेंटरी चार्जशीट दाखिल कर सकती है। सीआईडी ने जिन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है, उनमें कंपनी के तत्कालीन निदेशक विनय कुमार के  अलावा प्लांट हेड त्रिलोचन बिसवाल, डीजीएम एकाउंट विवेक लाल, डीजीएम एकाउंट विवेक गुप्ता, डीजीएम स्टोर आरके सैनी, डीजीएम फाइनेंस हिमांशु गोयल, सुलेमान और अमित शामिल हैं।
विज्ञापन


इन सभी पर आरोप है कि इन्होंने बिना माल तैयार किए फर्जी दस्तावेजों से बिलिंग की। इसी गलत बिलिंग से आबकारी अधिकारियों से मिलकर आरोपियों ने माल के टैक्स बैरियर से गुजरने का भी रिकॉर्ड तैयार करा लिया। इसी रिकॉर्ड के आधार पर कंपनी ने अपना भारी टर्नओवर दिखाते हुए बाद में बैंकों से करीब ढाई हजार करोड़ का लोन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, जब सरकार को कर चोरी की जानकारी मिली तो इस दौरान कंपनी बंद कर प्रबंधन के सदस्य फरार हो गए। एडीजी सीआईडी अशोक तिवारी ने बताया कि मामले में अभी भी जांच जारी है और सप्लीमेंटरी चार्जशीट जल्द दाखिल होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed