{"_id":"5da1e5898ebc3e93ae3f41c1","slug":"charges-of-physical-abuse-on-bmo-in-solan-order-for-investigation-issued","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएमओ पर लगे शारीरिक शोषण के आरोप, जांच के आदेश जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बीएमओ पर लगे शारीरिक शोषण के आरोप, जांच के आदेश जारी
Sat, 12 Oct 2019 08:12 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 12 Oct 2019 08:12 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन जिले में तैनात एक महिला कर्मचारी ने जिले के एक ब्लॉक मेडिकल अफसर (बीएमओ) के खिलाफ शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। गंभीर आरोप लगने के बाद सीएमओ सोलन ने मामले में शारीरिक शोषण की जांच करने के लिए एक कमेटी गठित कर दी है।
विज्ञापन
कमेटी ने मामले में अपनी जांच शुरू कर दी है। सोलन जिले की एक महिला कर्मचारी ने निदेशक स्वास्थ्य सेवा व सीएमओ सोलन को लिखित शिकायत भेजकर एक बीएमओ पर शारीरिक शोषण के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
आरोप में कहा गया है कि आरोपी बीएमओ महिला कर्मचारी कर आपत्तिजनक कमेंट करता था। साथ ही अश्लील इशारे भी करता था। इसके अलावा अन्य कर्मचारियों के सामने दुर्व्यवहार की भी शिकायत की है।
विज्ञापन
गंभीर आरोपों के बाद सीएमओ सोलन ने शारीरिक शोषण कमेटी को मामले की जांच सौंप दी है। सूत्रों की मानें तो कमेटी ने आरोपी बीएमओ और महिला कर्मचारी को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया है।