ब्लैकमेल कर एक करोड़ रुपये और गहने लेने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के ऊना जिले की रक्कड़ कॉलोनी की एक महिला ने पुलिस में दी शिकायत में एक व्यक्ति पर ब्लैकमेल कर एक करोड़ रुपये और सोने के गहने लेने और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सदर पुलिस थाना ऊना के तहत इंदु पत्नी विमल कुमार निवासी रक्कड़ कॉलोनी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि राजकुमार निवासी धर्माणी कॉलोनी (रक्कड़ कालोनी) उसके पास कमेटियां डालता था। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि आरोपी ने करीब चार लाख की सात कमेटियां डाली थीं।
इसके बाद उसने आरोपी की कमेटियों की रकम वापस भी कर दी। बताया कि एक दिन आरोपी उसके घर रात के समय आया और उसकी डायरी से चेक निकालकर ले गया। बताया कि आरोपी चेक निकालने के बाद उसे बलैकमेल कर करीब एक करोड़ रुपये और सोने के गहने उससे ले चुका है। अब वह उससे और पैसा मांग रहा है। महिला का आरोप है कि आरोपी उसे व बच्चों को जान से मारने की धमकियां भी देता है। तीन माह पहले भी उसने गालीगलौज किया था। उधर, डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।