{"_id":"601ff6cc8ebc3e27e53d4a50","slug":"chandigarh-woman-gang-raped-in-sundernagar-mandi-six-booked","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ की युवती के साथ सुंदरनगर में सामूहिक दुष्कर्म, छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ की युवती के साथ सुंदरनगर में सामूहिक दुष्कर्म, छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
Sun, 07 Feb 2021 07:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 07 Feb 2021 07:49 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ से मनाली घूमने आई युवती के साथ सुंदरनगर में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। युवती ने दुष्कर्म का वीडियो बनाने का भी आरोप लगाया है। डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह ने कहा कि पुलिस थाना सुंदरनगर में आरोपियों के खिलाफ धारा 376/डी और 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
मनीमाजरा थाना पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद सुंदरनगर थाना को आगामी कार्रवाई के लिए कहा है। सुंदरनगर थाना में रविवार को आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार पीड़ित युवती 3 फरवरी को अपने दोस्तों के साथ मनाली घूमने आई थी। मनाली से लौटने पर दोस्तों ने युवती को सुंदरनगर बस स्टैंड पर छोड़ दिया। इसी दौरान युवती का पहले से परिचित एक अन्य दोस्त वहां आया और बातचीत करने लगा।
विज्ञापन
बातचीत हो ही रही थी कि पांच और युवक भी वहां आ गए। इन सभी ने यहां शैक्षणिक संस्थान के पास एक कमरे में पार्टी आयोजित की। पीड़िता की शिकायत के अनुसार इन सभी ने वहां पर शराब का सेवन किया। जब वह कमरे से जाने लगी तो आरोपियों ने उसके साथ जोर जबरदस्ती कर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि एक आरोपी ने दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया है।
विज्ञापन