फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   challan againest MP Anurag thakur in hpca case.

सांसद अनुराग ठाकुर के सामने एक और मुसीबत

Tue, 18 Nov 2014 06:45 PM IST
Updated Tue, 18 Nov 2014 06:45 PM IST
विज्ञापन
challan againest MP Anurag thakur in hpca case.

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उनके खिलाफ सोमवार को धर्मशाला कोर्ट में पांचवां चालान पेश हो गया है।

विज्ञापन


मामले की जांच कर रही विजिलेंस ने स्टेडियम निर्माण के लिए एचपीसीए की ओर से सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और कॉलेज के क्वार्टर गिराए जाने के आरोप में धर्मशाला कोर्ट में चार्जशीट दायर की।
विज्ञापन


चालान में एचपीसीए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, प्रवक्ता संजय शर्मा, पदाधिकारी अतर सिंह नेगी, गौतम ठाकुर, तत्कालीन उपायुक्त कांगड़ा केके पंत, तत्कालीन प्रधान सचिव शिक्षा पीसी धीमान, तत्कालीन निदेशक उच्च शिक्षा ओपी शर्मा, पूर्व कॉलेज प्रिंसिपल नरेंद्र अवस्थी और एलएम शर्मा, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी देवी सिंह चौहान, सेवानिवृत्त एसडीओ पीडब्ल्यूडी मोहिंद्र चंद कटोच को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो को मंजूरी मिलना बाकी

challan againest MP Anurag thakur in hpca case.

इनमें से दो आरोपियों केके पंत और पीसी धीमान के खिलाफ केंद्र सरकार से अभियोजन की मंजूरी मिलना बाकी है। कोर्ट ने मामले की सुनवाई दो दिसंबर को करेगा। इस मामले में विजिलेंस ने 3 अक्तूबर 2013 को एफआईआर दर्ज की थी।

क्या है मामला
आरोप है कि एचपीसीए ने धर्मशाला में क्रिकेट स्टेडियम के लिए पीजी कॉलेज के प्रोफेसरों के सरकारी क्वार्टरों के लिए निर्मित दो मंजिला भवन को गिराकर 720 वर्ग मीटर भूमि पर कब्जा कर लिया। करीब डेढ़ कनाल में फैली इस जमीन की एचपीसीए के साथ लीज नहीं हुई थी।

आरोपियों पर आईपीसी की धारा 447 (अतिक्रमण करना), 201 (सबूतों को नष्ट करना), 120 (बी) (षड्यंत्र रचना), सेक्शन 3 प्रीवेंशन ऑफ डैमेज टू पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट तथा 13(2) भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed