फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   challan againest MP Anuarag Thakur in hpca case.

सांसद अनुराग ठाकुर के खिलाफ चौथा चालान

Sat, 15 Nov 2014 12:41 PM IST
Updated Sat, 15 Nov 2014 12:41 PM IST
विज्ञापन
challan againest MP Anuarag Thakur in hpca case.

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष व भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के खिलाफ धर्मशाला कोर्ट में चौथा चालान पेश हो गया है। ये चालान धर्मशाला स्टेडियम में सरकारी भूमि पर जबरन कब्जा करने के आरोप में दर्ज एफआईआर में दायर हुआ है।

विज्ञापन


विजिलेंस की सिफारिश पर 8 अप्रैल 2014 को धर्मशाला पुलिस ने 14/13 नंबर के तहत ये एफआईआर दर्ज की थी। धर्मशाला स्टेडियम की पैमाइश के बाद आरोप था कि एचपीसीए ने जितनी जमीन सरकार ने लीज पर दी, उससे 2303 वर्ग मीटर ज्यादा पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन


विजिलेंस ने इस कारण धर्मशाला पुलिस से एफआईआर की सिफारिश की थी, क्योंकि विजिलेंस का दायरा भ्रष्टाचार निरोधक कानून तक ही है। जबकि आईपीसी की धारा 447 के तहत अतिक्रमण यानी ट्रैसपासिंग का केस दर्ज होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस में कई रोचक तथ्य

challan againest MP Anuarag Thakur in hpca case.

लोअर डिवीजन सीजेएम कोर्ट धर्मशाला में दायर चार्जशीट में सांसद अनुराग ठाकुर और एचपीसीए पदाधिकारी विशाल मरवाह को आरोपी बनाया गया है। हालांकि, इससे पहले विजिलेंस क्रिकेट स्टेडियम के पास 720 वर्ग मीटर शिक्षा विभाग की भूमि को भवन गिराकर कब्जाने का केस अलग से दर्ज कर उसकी भी जांच कर रही है।

धारा 447 के तहत तीन महीने की सजा का प्रावधान तो है, लेकिन इसमें एक प्रावधान ये भी है कि अतिक्रमण का केस 6 महीने से पुराना नहीं होना चाहिए। जबकि पुलिस ने इस केस में 2008 के अतिक्रमण पर 2014 में केस दर्ज किया है।

इस केस में एक और रोचक तथ्य ये भी है कि तहसीलदार ने अपनी अन्य डिमार्केशन रिपोर्ट में ये कहा है कि एचपीसीए के पास स्टेडियम में 45 हजार वर्ग मीटर भूमि है, जबकि एचपीसीए को सरकार ने लीज पर 49118 वर्ग मीटर जमीन दी हुई है। यानी इस एफआईआर में लगी डिमार्केशन रिपोर्ट और तहसीलदार की दूसरी रिपोर्ट के तथ्य विरोधाभासी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed