फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cbse paper leak case Delhi police to interrogate accused in una

सीबीएसई पेपर लीक: तीनों आरोपियों को ऊना लाएगी दिल्ली पुलिस

Mon, 09 Apr 2018 12:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली/ऊना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली/ऊना Updated Mon, 09 Apr 2018 12:33 PM IST
विज्ञापन
cbse paper leak case Delhi police to interrogate accused in una

सीबीएसई के 12वीं अर्थशास्त्र पेपर लीक मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों राकेश कुमार, अमित शर्मा और अशोक को दिल्ली अपराध शाखा की टीम सोमवार को ऊना लाएगी। पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि पेपर लीक मामले में बैंक के अधिकारियों या कर्मचारियों की भूमिका भी सामने आ सकती है। अभी तक दसवीं के गणित के पेपर लीक होनेे में आरोपियों का कोई हाथ सामने नहीं आया है। 

विज्ञापन


मामले की जांच कर रही अपराध शाखा की एसआईटी के वरिष्ठ सदस्य ने बताया कि तीनों आरोपियों को ऊना में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में ले जाया जाएगा। इस मामले में बैंक अधिकारियों की भूमिका या फिर लापरवाही सामने आ सकती है।
विज्ञापन


बैंक अधिकारियों की देखरेख में ही पेपर बाहर निकाला जाता है। पुलिस वहां बैंक की सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी। इसके अलावा दिल्ली पुलिस आरोपियों को डीएवी सेंटेनरी स्कूल और पेखूबेला परीक्षा केंद्र जवाहर नवोदय विद्यालय भी लेकर जाएगी। छुट्टी का दिन होने के कारण आरोपियों को रविवार को ऊना नहीं ले जाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईटी के सदस्य ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में दूसरे दिन भी पैसे के लिए पेपर लीक करने की बात से इंकार किया है। मास्टरमाइंड राकेश कुमार का कहना है कि उसने अपनी छात्रा की सहायता के लिए पेपर लीक किया था।

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने 12वीं कक्षा के अर्थशास्त्र के पेपर को लीक करने के आरोप में डीएवी स्कूल ऊना के अर्थशास्त्र के शिक्षक राकेश कुमार, इसी स्कूल के क्लर्क अमित शर्मा व चपरासी अशोक को गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस ने तीनों को शनिवार को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।


महिला रिश्तेदार से भी हो सकती पूछताछ
सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस मास्टरमाइंड राकेश की महिला रिश्तेदार (भाभी) से भी पूछताछ कर सकती है। जिस लड़की ने पेपर लिखकर कॉपी किया था, उससे भी पूछताछ की जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed