{"_id":"4aa9655ff52e3322411ba751e77bf445","slug":"cbi-will-reward-one-million-who-will-search-tanu","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनु को ढूंढने वाले को एक लाख ईनाम देगी सीबीआई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तनु को ढूंढने वाले को एक लाख ईनाम देगी सीबीआई
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 18 Jun 2014 10:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटा शिमला से लापता छात्रा गायत्री शर्मा उर्फ तनु को ढूंढने वाले को सीबीआई ने एक लाख रुपए इनाम की घोषणा की है। राम प्रकाश शर्मा की बेटी तनु 16 मार्च 2013 की रात से छोटा शिमला स्थित ब्रॉकहास्ट से लापता है।
विज्ञापन
27 वर्षीय तनु का कद 5 फुट 4 इंच, रंग गोरा, चेहरा गोल है। इस संबंध में छोटा शिमला थाने में एफआईआर दर्ज है। जिला पुलिस द्वारा मामले में क्लोजर रिपोर्ट बनाने के बाद छात्रा के अभिभावकों ने कोर्ट में गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
इस दौरान अभिभावकों ने जिला पुलिस की जांच पर सवाल उठाए थे। इसके बाद कोर्ट ने मामले की नए सिरे से जांच के लिए सीबीआई को जांच के आदेश दिए। इसके बाद सीबीआई ने मामले में नए सिरे से सीबीआई थाने में एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन
एसपी सीबीआई डॉ. अरमानदीप सिंह ने बताया कि छात्रा के बारे में जानकारी देने वालों का नाम पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि छात्रा से संबंधित किसी भी तरह की सूचना 0177-2654110, 0177- 2655110 और 094180-75909 पर संपर्क कर दे सकते हैं।