फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CBI will confirm every evidence before arresting scamsters in scholarship scam

घोटालेबाजों पर हाथ डालने से पहले हर सबूत को पक्का करेगी सीबीआई

Fri, 17 May 2019 11:19 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 17 May 2019 11:19 AM IST
विज्ञापन
CBI will confirm every evidence before arresting scamsters in scholarship scam

सीबीआई की टीम छात्रवृत्ति राशि के घोटालेबाजों पर हाथ डालने से पहले उनके खिलाफ सबूतों को पक्का करेगी। इसके लिए सीबीआई 22 निजी शिक्षण संस्थानों से एकत्र नमूनों को हैदराबाद, दिल्ली और चंडीगढ़ की फोरेंसिक प्रयोगशालाओं के लिए भेजेगी। सीबीआई ने कंप्यूटरों की हार्ड डिस्क, फाइलों और दस्तावेजों के पार्सल तैयार कर दिए हैं। ये जल्दी ही इन फोरेंसिक प्रयोगशालाओं को भेज दिए जाएंगे। 

विज्ञापन


सीबीआई की टीमों ने इन संस्थानों से ढेरों फाइलें, कंप्यूटर हार्ड डिस्कें एकत्र कर शिमला पहुंचा दी हैं। इन्हें सीबीआई की रेलवे बोर्ड बिल्डिंग स्थित मालखाने में सुरक्षित रखा गया है। सीबीआई की टीमों ने बरामद तमाम वस्तुओं के पार्सल बनाने शुरू कर दिए हैं। इन सील्ड पार्सलों को बनाने से पहले जांच अधिकारियों और विधि विशेषज्ञों के साथ मंत्रणा की जा रही है।
विज्ञापन


इनमें इस बात के सबूत हैं कि इन निजी संस्थानों में छात्रवृत्ति घोटाले को अंजाम दिया गया है और इन पर फोरेंसिक विभागों की मुहर लगेगी। इनमें से कुछ पार्सल केंद्रीय फोरेंसिक प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं तो कुछ हैदराबाद भेजे जा रहे हैं। कुछ पार्सल दिल्ली स्थित केंद्रीय फोरेंसिक प्रयोगशाला के लिए भेजे जा सकते हैं। हालांकि इस पर अभी चर्चा चली हुई है। इससे इन नमूनों पर समय पर रिपोर्ट आ सकेगी। इस बारे में सीबीआई की ओर से फोरेंसिक प्रयोगशालाओं से बात की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed