{"_id":"5d4305a48ebc3e6cc4514021","slug":"cbi-search-record-in-una-on-third-day-in-scholarship-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति घोटाला: सीबीआई ने अंब में तीसरे दिन भी खंगाला रिकॉर्ड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छात्रवृत्ति घोटाला: सीबीआई ने अंब में तीसरे दिन भी खंगाला रिकॉर्ड
Fri, 02 Aug 2019 11:44 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंब (ऊना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंब (ऊना)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 02 Aug 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रवृत्ति घोटाले में चार सदस्यीय जांच टीम गुरुवार को भी डटी रही। विभिन्न संस्थानों के बैंक खातों की जांच के सिलसिले में यह टीम अंब विश्रामगृह में डेरा जमाए है। जांच टीम घोटाले में शामिल शिक्षण संस्थानों के बैंक खातों की बारीकी से पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
क्षेत्र के बैंक सहित नवांशहर, पंजाब के बैंक का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। जांच टीम ने इसी सिलसिले में कुछ बैंक अधिकारियों से भी पूछताछ की है। माना जा रहा है कि टीम अभी कुछ और दिन तक अंब में रहकर विभिन्न पहलुओं की जांच कर सकती है।
विज्ञापन
इसके तहत संस्थान के छात्रों से लेकर छात्रवृत्ति के पैसे के लेन-देन वाले तमाम बैंक खातों की जांच करेगी। शिक्षण संस्थानों ने छात्रों की पात्रता शर्त गलत बताकर कैसे अधिक राशि क्लेम कर ली जैसे पहलु खंगाले जाएंगे। इस मामले में ईडी की जांच भी चल रही है।
विज्ञापन