फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cbi saught Non-bailable warrant in Technomack scam case

टेक्नोमैक मामला: कंपनी एमडी के रेड कॉर्नर नोटिस में फंसा पेच

Fri, 21 Jun 2019 11:26 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 21 Jun 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
cbi saught Non-bailable warrant in Technomack scam case

4300 करोड़ से ज्यादा के बहुचर्चित टेक्नोमैक घोटाले की जांच में जुटी सीआईडी के लिए अब कंपनी के एमडी राकेश कुमार शर्मा के खिलाफ इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने में मुश्किल खड़ी हो गई है।

विज्ञापन


सीआईडी ने सीबीआई के जरिये इंटरपोल से नोटिस के लिए संपर्क किया था, जिस पर इंटरपोल ने गैर जमानती वारंट होने पर नोटिस जारी करने की बात कही थी। कोर्ट से टेक्नोमैक के दोनों मामलों में वारंट तो जारी कर दिया, लेकिन वह सिर्फ अगस्त तक का है।
विज्ञापन


वारंट की मियाद की वजह से ही अब इसमें पेच फंस गया है। सीबीआई का कहना है कि अगर वारंट तय तारीख तक का रहा तो जारी होने वाला रेड कॉर्नर नोटिस भी उस तारीख के बाद अमान्य हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कोर्ट ने जांच एजेंसी से दस्तावेज पेश करने को कहा है जिसके  आधार पर अघोषित तिथि तक के लिए गैर जमानती वारंट जारी किया जा सके। सीआईडी सूत्रों की मानें तो सीबीआई से सीआईडी ने संपर्क साधा है।


अब अगर सीबीआई फौरी तौर पर अगस्त तक रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवा देती है और लिखित में अघोषित तिथि तक के वारंट की मांग करती है तो उसे कोर्ट में पेश कर लंबी अवधि का वारंट लिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed