{"_id":"615f246b8ebc3e624f62da7c","slug":"cbi-raids-four-himachal-institutions-in-scholarship-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति घोटाले में सीबीआई की हिमाचल के चार संस्थानों पर दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छात्रवृत्ति घोटाले में सीबीआई की हिमाचल के चार संस्थानों पर दबिश
Thu, 07 Oct 2021 10:16 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 07 Oct 2021 10:16 PM IST
सार
सीबीआई अब तक घोटाले में संलिप्त 27 निजी संस्थानों में से 16 का रिकॉर्ड कब्जे मेें ले चुकी है। इनकी एक ही चार्जशीट बनाने की तैयारी है।11 संस्थानों पर पहले से ही कार्रवाई चल रही है। सीबीआई की ओर से इन संस्थानों के अधिकारियों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
सीबीआई(फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
265 करोड़ रुपये से अधिक के छात्रवृत्ति घोटाले में सीबीआई ने गुरुवार को ऊना, घुमारवीं, परवाणू और बद्दी संस्थान में दबिश देकर रिकॉर्ड कब्जे में लिया। सीबीआई अब तक घोटाले में संलिप्त 27 निजी संस्थानों में से 16 का रिकॉर्ड कब्जे मेें ले चुकी है। इनकी एक ही चार्जशीट बनाने की तैयारी है। 11 संस्थानों पर पहले से ही कार्रवाई चल रही है। सीबीआई की ओर से इन संस्थानों के अधिकारियों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि 2013 से 2017 में मेधावी छात्रों के लिए 265 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति में गड़बड़ी हुई। इनमें से 16 करोड़ प्री मैट्रिक और 250 करोड़ पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति थी। 27 बड़े संस्थानों ने 90 फीसदी से ज्यादा राशि फर्जीवाड़े से हड़प ली।
विज्ञापन