फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CBI Caught MSME-D Officers Red Handed with Bribe.

CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े एमएसएमई के दो बड़े अफसर

Thu, 02 Mar 2017 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Thu, 02 Mar 2017 10:16 AM IST
विज्ञापन
CBI Caught MSME-D Officers Red Handed with Bribe.

भारत सरकार के हिमाचल के चंबाघाट सोलन स्थित सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास संस्थान (एमएसएमई-डी) के सह निदेशक और निरीक्षक को सीबीआई ने 25 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।

विज्ञापन


बुधवार सुबह सीबीआई की टीम एक उद्यमी की शिकायत पर जाल बिछाया और दोनों अफसरों को ऑन स्पॉट दबोचा। दिन भर पूछताछ चलती रही। कार्यालय का मुख्यद्वार बंद कर दिया गया और किसी के भी अंदर बाहर आने जाने पर पाबंदी लगा दी।
विज्ञापन


दोनों अधिकारियों को गिरफ्तार करके संबंधित धाराओं के तहत सीबीआई ने मुकदमा दर्ज किया है। हिमाचल में एकमात्र एमएसएमई विकास संस्थान चंबाघाट सोलन में है।

यहां सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम के विकास के लिए उद्यमियों व बेरोजगारों के लिए प्रशिक्षण करवाए जाते हैं। वहीं प्रमाण पत्र जारी किए जाते हैं, जिसके माध्यम से स्माल और मीडियम इंडस्ट्री लगाने वालों को ऋण आदि से संबंधित कई फायदे मिलते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमाण पत्र जारी करने के बदले मांग रहे थे 25 हजार

CBI Caught MSME-D Officers Red Handed with Bribe.

आरोप है कि दोनों अधिकारी एक उद्यमी को प्रमाण पत्र जारी करने के एवज में पैसे की मांग कर रहे थे। प्रमाण पत्र के लिए काफी दफा चक्कर लगाने के बाद जब प्रमाण पत्र नहीं मिला तो उद्यमी की शिकायत पर सीबीआई को दी।

जिसके आधार पर सीबीआई ने जाल बुना और सह निदेशक ब्रहमप्रकाश और निरीक्षक बलबीर को 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथो दबोच लिया है। सुबह से लेकर शाम तक आरोपियों से एमएसएमई के कार्यालय में पूछताछ जारी रही। बताया जा रहा है कि दिल्ली, चंडीगढ़ और हिमाचल की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है।

यह है डिपार्टमेंट का काम सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास संस्थान सोलन तकनीकी परामर्श सेवाएं के साथ साथ तकनीकी-प्रबंधकीय सहायता एवं सभी 12 जिलों में स्थित मौजूदा और नए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के विकास के लिए प्रशिक्षण आदि प्रदान करता है। इसी विभाग के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमों और सरकार की योजनाओं को लागू किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed