{"_id":"4e5dc73775e24943a8ffacaff98df170","slug":"casting-couch-and-modeling-scandal-in-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कास्टिंग काउच में अब प्रिंसिपल का नाम उछला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कास्टिंग काउच में अब प्रिंसिपल का नाम उछला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 22 Jun 2015 08:37 AM IST
विज्ञापन
कास्टिंग काउच मामले में भारत की जनवादी नौजवान सभा की जिला कमेटी ने राजधानी के एक कॉलेज प्रिंसिपल का नाम उछाला है। डीवीआईएफआई के सचिव कपिल भारद्वाज ने आरोप लगाया कि इस पूरे प्रकरण में आरोपी सन्नी नहीं है, इसमें बड़े गिरोह का हाथ है।
विज्ञापन
सन्नी वर्मा ने कॉलेज में पहले भी दो इवेंट करवाए हैं, वह अकसर वहां जाता रहता था, जबकि कॉलेज के अंदर बिना इजाजत नहीं जा सकते। कॉलेज में वह कब और क्यों जाता था, सीसीटीवी कैमरे की जांच की जाए तथा फेसबुक पेज (शिमला24 x7) जो आरोपी चलाता था, उस पेज पर वह कॉलेज प्रिंसिपल का किस बात के धन्यवाद कर रहा है।
विज्ञापन
इसकी भी न्यायिक जांच होनी चाहिए। डीवीआईएफआई जिला कमेटी मांग करती है कि सन्नी वर्मा से सख्ती से पूछताछ की जाए ताकि इस पूरे गिरोह का पर्दाफाश हो सके। कॉलेज में सन्नी की ओर से करवाए गए इवेंट की जांच के लिए सीसीटीवी कैमरे की जांच करवाई जाए।
विज्ञापन
जिला कमेटी का मानना है कि इस पूरे प्रकरण में कई रसूखदार लोग शामिल हैं। आरोप लगाया गया कि महिला थाने में बंद कास्टिंग काउच के आरोपी सन्नी वर्मा से पुलिस नरमी से पेश आ रही है, इसकी वजह से आरोपी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। सभा ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन करने की मांग की है।