फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   case registered against congress leader in fraud case.

कांग्रेस नेता ने 40 लाख में बेच दिया गिरवी फ्लैट

Wed, 02 Dec 2015 10:25 AM IST
Updated Wed, 02 Dec 2015 10:25 AM IST
विज्ञापन
case registered against congress leader in fraud case.

कांग्रेस नेता ने गिरवी फ्लैट को 40 लाख रुपये में बेच दिया। धोखाधड़ी का पर्दाफाश उस वक्त हुआ जब फ्लैट की रजिस्ट्री करवाने राजस्व विभाग के कार्यालय पहुंचे। गिरवी फ्लैट को 40 लाख रुपये में बेचने के आरोप में कांग्रेस नेता एवं लघु किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार पर सोलन में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। चंडीगढ़ के मोहाली निवासी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मोहाली के जसकरण वीर सिंह ने लिखित शिकायत में कहा है कि कुछ समय पहले उसने विनोद से फ्लैट खरीदा। सोलन के कथेड़ में इस फ्लैट का सौदा करीब 40 लाख रुपये में हुआ। आरोपी नेता ने 40 लाख की राशि ले ली। उसके बाद रजिस्ट्री की कवायद खरीदार ने शुरू की लेकिन रजिस्ट्री नहीं हो सकी। पड़ताल की तो पता चला कि फ्लैट पहले ही देना बैंक में गिरवी पड़ा है।

विज्ञापन

आरोपी का दावा, बिजनेस पार्टनर रहे लोगों ने रची बदनाम करने की साजिश

case registered against congress leader in fraud case.

सिटी चौकी प्रभारी सोलन हरिभगत नेगी ने कहा कि विनोद कुमार पर धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर, विनोद कुमार ने कहा कि उनके खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा है। बिजनेस पार्टनर रहे लोग ही उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने सारे आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि यह मामला फ्लैट का न होकर कुछ और ही है। विनोद ने कहा कि उन्होंने इसकी पहले ही पुलिस में शिकायत की है। लेकिन उनकी शिकायत पर पुलिस ने कुछ रिएक्ट नहीं किया जबकि उनके बाद की गई शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed