{"_id":"5de913d08ebc3e54b0514725","slug":"case-filed-against-two-people-for-cultivating-charas-and-opium-in-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू में चरस और अफीम की खेती करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कुल्लू में चरस और अफीम की खेती करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Thu, 05 Dec 2019 07:57 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 05 Dec 2019 07:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हिमाचल के कुल्लू जिला मुख्यालय के साथ लगती लगघाटी के तिउन में चरस और अफीम की खेती करने पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। दोनों ने अपनी निजी भूमि पर अफीम और चरस की खेती की हुई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी चंद्र सिंह पुत्र शाजू राम निवासी तिउन, झाबे राम पुत्र भीखम राम निवासी तिउन को पुलिस ने गिरफ्तार किया हुआ है। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि भूमि की पैमाइश के बाद दोनों की निजी भूमि में चरस और अफीम की खेती पाई गई।
विज्ञापन
दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है। कोर्ट ने आरोपियों को सात दिसंबर तक पुलिस रिमांड में रखने का आदेश सुनाया है। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन