फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   case against forged certificate in mbbs counselling

एमबीबीएस की काउंसलिंग में फर्जी प्रमाण पत्र पर केस

Sun, 25 Sep 2016 01:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 25 Sep 2016 01:43 PM IST
विज्ञापन
case against forged certificate in mbbs counselling

एमबीबीएस कोर्स की प्रवेश प्रक्रिया के लिए काउंसलिंग में फर्जी विकलांगता प्रमाण पत्र पेश करने के मामले में थाना सदर में मामला दर्ज हुआ है। प्राचार्य इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज प्रो. अशोक शर्मा की शिकायत पर यह केस दर्ज किया है। प्राचार्य ने छात्रा पर एमबीबीएस काउंसलिंग में फर्जी विकलांगता प्रमाण पत्र तैयार कर पेश किया है।

विज्ञापन


इसे छानबीन में फर्जी होने की शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राचार्य प्रो. अशोक शर्मा ने शिकायत में कहा है कि तीन सितंबर को आईजीएमसी में एमबीबीएस की काउंसलिंग हुई थी। इसमें एक छात्रा ने विकलांगों के लिए आरक्षित सीट पर प्रवेश के लिए विकलांगता प्रमाण पत्र दिखाया। काउंसलिंग कमेटी को इसकी सत्यता पर शंका हुई तो इसकी जांच अपने स्तर पर की। इसमें यह फर्जी पाया गया।
विज्ञापन


छह सदस्यीय काउंसलिंग कमेटी को प्रमाण पत्र में दर्शाई गई विकलांगता और वास्तविकता में अंतर देखने को मिला। प्रमाण पत्र दस्तावेज में चिकित्सकों के हस्ताक्षर का मिलान कर शंका और बढ़ गई। इस पर कमेटी ने छात्रा से प्रमाण पत्र बनवाए जाने से संबंधित सवाल किए। इस संदेहास्पद मामले के बाद प्राचार्य ने इसे पुलिस में दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और मामले भी सामने आने की है संभावना
सदर थाना पुलिस में दर्ज फर्जी प्रमाण पत्र के मामले की जांच पुलिस करेगी। जांच के बाद ही साफ होगा कि यह प्रमाण पत्र कहां से बना था। प्रमाणपत्र जारी करने वाले मेडिकल बोर्ड में कौन चिकित्सक थे। पुलिस जिला स्वास्थ्य महकमा से संबंधित दस्तावेज ले कर जांच आगे बढ़ाएगी। इसमें ऐसे कुछ और मामले सामने आने की भी संभावना रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed