फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   car theft racket arrested in shimla.

चोरी की गाड़ी में चलती थी मस्ती की ‘पाठशाला’

Mon, 30 Mar 2015 12:12 PM IST
Updated Mon, 30 Mar 2015 12:12 PM IST
विज्ञापन
car theft racket arrested in shimla.

राजधानी शिमला के उपनगर टुटू में कुछ बिगड़ैल स्कूली छात्र गाड़ी सीखने का शौक पूरा करने के लिए कई दिनों से कारों को चुरा रहे थे। सभी आरोपी बड़े घरों के लाडले बताए जा रहे हैं। गाड़ियां चुराने के बाद मौज-मस्ती की और जहां पर पेट्रोल खत्म हुआ उसे छोड़कर फरार हो जाते।

विज्ञापन


बालूगंज पुलिस को इन छात्रों ने कई दिनों से परेशान किया हुआ था। मगर शुक्रवार रात को जब इन छात्रों ने विजयनगर से मारुति एस्टीम कार को चुराया तो इनकी करतूत का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस ने चारों छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें पकड़ लिया है। आरोपियों में दो नाबालिग छात्र भी शामिल हैं। सभी छात्र बारहवीं कक्षा के छात्र हैं।

विज्ञापन

सुबह देखना तो गायब होती थीं कारें

car theft racket arrested in shimla.

पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात को विजयनगर में स्‍थानीय निवासी हेमराज ने मारुति एस्टीम गाड़ी को सड़क के किनारे पार्क किया। मगर सुबह जब वह गाड़ी लेने के लिए आए तो वह गायब थी। यहां वहां काफी तलाश करने के बाद भी जब गाड़ी का कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने जतोग चौकी में लिखित शिकायत दर्ज करवाई।

ऐसे देते थे वारदात को अंजाम-
पुलिस के अनुसार छात्र देर रात उस समय वारदात को अंजाम देते थे जब सड़कें सुनसान हो जाती थीं। गाड़ियों को खोलने के लिए लोहे की छड़ या स्केल का इस्तेमाल करते थे। वहीं कई मामलों में दूसरी गाड़ियों की चाबियों से वाहनों को खोला जाता था।

मारुति कार को बनाते थे ज्यादा निशाना

car theft racket arrested in shimla.

ज्यादातर मामलों में मारुति कार को खोला जाता था। इसके बाद किसी दूसरी चाबी या बैटरी से सीधे गाड़ी को स्टार्ट करने के बाद आरोपी जुब्बहड़ट्टी सहित अन्य सुनसान सड़कों की तरफ निकल जाते थे। यहां वहां मौज मस्ती करने के बाद कई बार गाड़ियां दोबारा से मौके पर ही पार्क कर दी जाती थी। मगर पेट्रोल खत्म होने पर उन्हें उसकी जगह पर छोड़कर फरार हो जाते थे। पुलिस के पास इससे पहले टुटू क्षेत्र से ही तीन गाड़ियों के गायब होने की शिकायतें आ चुकी थी। बाद में वाहनों को रिकवर कर लिया था।

कई दिन से आ रही थी शिकायतें-
पुलिस के अनुसार लोगों की गाड़ियां गायब होने की कई शिकायतें पिछले कई दिनों से उनके पास आ रही थी। मगर छात्र इस चालाकी से वारदात देते थे कि उनके हत्‍थे नहीं चढ़ रहे थे। हालांकि गाड़ियां काफी तलाश के बाद यहां वहां सड़क के किनारे से मिल जाती थी। पुलिस ने रात्रि गश्त भी बढ़ाई। मगर छात्र बड़ी चालाकी से गाड़ियों में छिपकर वारदात को अंजाम देते रहे।

विज्ञापन

ऐसे पकड़े गए शातिर छात्र

car theft racket arrested in shimla.

हर बार की तरह इस बार भी चारों आरोपियों ने विजय नगर से गाड़ी को पहले दूसरी गाड़ी की चाबी से खोला और उसे स्टार्ट करने में भी कामयाब हो गए। इसके बाद इस गाड़ी को यह जुब्बड़हट्टी मार्ग पर ले गए और मौज मस्ती करने के बाद सुबह के समय वापस टुटू रेलवे स्टेशन के समीप छोड़ गए।

इसी दौरान छात्रों ने रास्ते में तीन गाड़ियों को भी टक्कर मारी। पुलिस के पास शिकायत पहुंची। वह काफी समय से इनकी तलाश में थी। सूत्रों से बालूगंज पुलिस को छात्रों के बारे में जानकारी मिली और चारों को धर दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया और माना कि वह गाड़ी सीखने के लिए पिछले कई दिनों से इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। नाबालिग होने के कारण दो छात्रों को जमानत पर छोड़कर परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

एएसपी भजन नेगी ने बताया कि टुटू क्षेत्र में गाड़ी सीखने के लिए गाड़ियां चुराने वाले चार छात्रों को पकड़ा गया है। सभी छात्र कई दिनों से सड़क किनारे पार्क होने वाले वाहनों को चुराकर ले जाते थे। नाबालिगों को जमानत पर छोड़कर अन्यों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed