सतलुज नदी में गिरी कार, दो लोग लापता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला कुल्लू के सैंज-आनी-औट एनएच 305 पर लुहरी के समीप कारशा में एक कार सतलुज में डूब गई है, जिसमें दो लोग सवार थे। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। लापता युवकों की तलाश की जा रही है।
हादसा बुधवार की रात का है। कार में हमीरपुर निवासी नरेश कुमार और बैहना पंचायत के तदाशा गांव निवासी ठाकुर सिंह पुत्र ताबे राम के लापता हो जाने का अंदेशा है। वीरवार को दोनों की तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। शुक्रवार सुबह फिर तलाशी अभियान शुरू हो गया है।
नरेश कुमार लुहरी में दवाइयों की दुकान करता था और थोक में दवाइयों की सप्लाई भी करता था। इसके अलावा ठाकुर सिंह लुहरी में कनफेक्षनरी की दुकान चलाता था। जानकारी के अनुसार बुधवार को दोनों दवाइयों की सप्लाई देने आनी क्षेत्र की ओर आए थे।
नहीं लौटे वापस
स्पलाई देने के बाद दोनों रात को जब वापस नहीं पहुंचे, तो सुबह उनकी तालाश की गई। इस पर किसी व्यक्ति ने बताया कि दोनों अपनी कार में कारशा के समीप खड़े थे और लुहरी की ओर ही आ रहे थे।
जिस स्थान पर दोनों को अंतिम बार देखा गया वह स्थान घटनास्थल से मात्र कुछ सौ मीटर ही दूरी पर है। यह जानकारी मिलने के बाद उनके फोन पर कॉल गई, तो वह बंद आ रहे थे। इसके बाद ग्रामीण उनकी तलाश में जुट गए है। इसके अलावा गाड़ी के निशान सड़क से सतलुज की ओर देखे गए और तेल भी बिखरा था। इस पर पुख्ता हुआ कि दोनों इसी स्थान से कार समेत सतलुज में समा गए हैं।
एसडीएम आनी नीरज गुप्ता ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद कार समेत लापता व्यक्तियों की तलाश करने के लिए गोताखोरों की टीम को बुलाया जा रहा है। डीएसपी आनी सुरेश चौहान ने बताया कि पुलिस घटना के कारणों और लापता व्यक्तियों का पता लगाने में जुट गई है।