{"_id":"d4f7206c2cff84d9b4e82ea1f2270fd7","slug":"car-caught-fire-in-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलों में राख हो गई सड़क पर दौड़ रही कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पलों में राख हो गई सड़क पर दौड़ रही कार
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Thu, 22 May 2014 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी-पंडोह नेशनल हाईवे पर वीरवार शाम को अचानक आग लगने से सड़क पर दौड़ रही मारुति कार जलकर राख हो गई। कार में सवार युवक पंडोह से मंडी की ओर आ रहे थे।
विज्ञापन
चलती कार में गियर बाक्स से धुआं निकलने पर चालक ने सड़क किनारे कार रोक दी। देखते ही देखते पूरी कार आग की लपटों में घिर गई। सूचना मिलते ही पंडोह चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आग लगने का जायजा लिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मंडी-पंहोह के बीच सात मील के पास वीरवार शाम करीब पौने सात बजे चलती मारुति कार में अचानक आग लग गई।
कार के गियर बाक्स से धुआं निकलने पर चालक ने कार को सड़क किनारे रोक दी और कार से बाहर निकल गए। देखते ही देखते पूरी कार आग की चपेट में आ गई।
कुछ ही क्षणों में कार राख हो गई। सूचना मिलने पर पंडोह चौकी से हैड कांस्टेबल हरि सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
उन्होंने बताया कि कार को मंडी के भ्यूली निवासी विक्की पुत्र जंगू राम चला रहा था। कार में एक अन्य युवक भी सवार था। चलती कार के गियर बाक्स से धुआं निकलने के बाद कार में आग लग गई।
विज्ञापन