{"_id":"e11e530aca03fa956f97ca55b69272c9","slug":"car-caught-fire-in-hospital-premises","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल के बाहर खड़ी कार में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अस्पताल के बाहर खड़ी कार में लगी आग
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 23 Apr 2014 10:12 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के परिसर में खड़ी एक टाटा इंडिका विस्टा कार में अचानक आग लग गई। देर रात करीब सवा नौ बजे हुई इस घटना से अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया। इस दौरान इस गाड़ी के इर्द गिई करीब दर्जनभर अन्य वाहन भी पार्क थे। फायर कर्मी समय पर न पहुंचते तो कई गाड़ियों आग की जद में आ सकती थी। क्षेत्रीय अस्पताल भवन को भी खतरा हो सकता था।
विज्ञापन
घटना के दौरान कुछ लोगों ने अस्पताल से फायर सेफ्टी यंत्र निकालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग की लपटें इतनी प्रचंड होती गई कि फायर ब्रिगेड के पहुंचने पर ही इन काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
प्रत्यक्ष दर्शी रवि, विपिन, कुलदीप और विवेक ने बताया कि लपटें करीब दस फुट ऊंची उठी। कहा कि घटना में अधिक नुकसान हो सकता था। समय पर फायर कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। फायर अफसर सरवण कुमार ने घटना की पुष्टि की है।
दूसरी ओर आग पर काबू पाए जाने के बाद तक भी गाड़ी का मालिक गाड़ी के पास नहीं आया था। समाचार लिखे जाने तक पुलिस भी गाड़ी के मालिक को ढूंढ रही है। यह गाड़ी एचपी 12 नंबर की है। सदर थाने के एसएचओ केएल बैरी ने कहा कि पुलिस भी घटना की जांच कर रही है।