फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   car bike clashed one died at accident

बाइक कार में टक्कर, युवक की मौत

Mon, 24 Nov 2014 06:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Mon, 24 Nov 2014 06:08 PM IST
विज्ञापन
car bike clashed one died at accident

ऊना जिला के बसोली में कार और बाइक की टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जबकि, मामले की आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


 मृतक की पहचान हरदीप सिंह निवासी बसोली के रूप में है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार बसोली निवासी हरदीप सिंह देर शाम मोटरसाइकिल पर पीरनिगाह से अपने गांव की ओर आ रहा था।
विज्ञापन


बसोली के पास ही पीरनिगाह की ओर से जा रही कार के साथ जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में हरदीप बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसे फौरन स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां चिकित्सकों ने घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद नाजुक हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान हरदीप ने दम तोड़ दिया।

एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जबकि मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed