कार हादसे में इंजीनियरिंग छात्रा की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के शाहपुर बाजार में एक तेज रफ्तार कार के खडे़ ट्राले से टकराने के कारण इंजीनियरिंग की एक छात्रा की मौत हो गई।
छात्रा शबनम कांगड़ा के जयसिंहपुर की रहने वाली थी। सुंदरनगर इंजीनियरिंग कालेज के कुछ 4 छात्र-छात्राएं इस कार में थे।
बताया जा रहा है कि ये अपनी मित्र शमा चौधरी को छोड़ने कठुआ जा रहे थे। हादसे में मनोज कुमार और विशाल निवासी सुंदरनगर और शमा चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। शमा चौधरी बीडीएस कालेज सुंदरनगर में पढ़ाई कर रही है।
कारोबारियों ने पहुंचाया अस्पताल
मनोज और विशाल सुंदरनगर में अपना कारोबार करते हैं। इन्हें उपचार के लिए टांडा मेडिकल कालेज भेजा गया है। जबकि जयसिंहपुर की शबनम की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला भेजा गया है। जैसे ही हादसा हुआ आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और घायलों को कार से बाहर निकाला।
लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई को पूरा किया। एएसपी डा. शिव कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे के कारणों की जांच चल रही है।