फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   car accident at una, 3 died.

कार ने साइकिल सवार दंपत्ति को रौंदा, तीन की मौत

Sat, 27 Jun 2015 12:25 PM IST
Updated Sat, 27 Jun 2015 12:25 PM IST
विज्ञापन
car accident at una, 3 died.

साइकिल पर सवार होकर खेत में मक्की बीजने जा रहे दंपत्ति को बेकाबू कार ने रौंद डाला। हादसा इतना भयानक था कि दंपत्ति समेत कार चालक की भी मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा हिमाचल के जिला ऊना के अंब क्षेत्र के दिलवां में हुआ है।

विज्ञापन


हादसे में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार कार चालक को नींद की झपकी आ गई जिससे कार बेकाबू हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक दंपति दिलवां गांव का ही रहने वाला था।
विज्ञापन


मृतक जीत सिंह अपनी पत्नी ऊषा देवी के साथ्ा सुबह करीब आठ बजे खेत में मक्की बोने के लिए निकला था। दोनों साइकिल पर सवार होकर जा रहे थे कि अचानक तेज रफ्तार कार ने इन्हें रौंद डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर ही तीनों की मौत

car accident at una, 3 died.

पुलिस के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि कार साइकिल को रौंदते हुए एक पेड़ से जा टकराई। इससे कार चालक की भी मौत हो गई। कार में अंब के लोग सवार थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

वहीं, इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक जीतराम के गांव में सन्‍नाटा पसर गया है। बताया जा रहा है कि जीतराम अपने पीछे एक बेटी और बेटा छोड़ गया है। उधर, पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। घायलों के भी बयान लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed