कार ने साइकिल सवार दंपत्ति को रौंदा, तीन की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइकिल पर सवार होकर खेत में मक्की बीजने जा रहे दंपत्ति को बेकाबू कार ने रौंद डाला। हादसा इतना भयानक था कि दंपत्ति समेत कार चालक की भी मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा हिमाचल के जिला ऊना के अंब क्षेत्र के दिलवां में हुआ है।
हादसे में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार कार चालक को नींद की झपकी आ गई जिससे कार बेकाबू हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक दंपति दिलवां गांव का ही रहने वाला था।
मृतक जीत सिंह अपनी पत्नी ऊषा देवी के साथ्ा सुबह करीब आठ बजे खेत में मक्की बोने के लिए निकला था। दोनों साइकिल पर सवार होकर जा रहे थे कि अचानक तेज रफ्तार कार ने इन्हें रौंद डाला।
मौके पर ही तीनों की मौत
पुलिस के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि कार साइकिल को रौंदते हुए एक पेड़ से जा टकराई। इससे कार चालक की भी मौत हो गई। कार में अंब के लोग सवार थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।
वहीं, इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक जीतराम के गांव में सन्नाटा पसर गया है। बताया जा रहा है कि जीतराम अपने पीछे एक बेटी और बेटा छोड़ गया है। उधर, पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। घायलों के भी बयान लिए जा रहे हैं।