{"_id":"af104c7df8cc560057f70749620f4de3","slug":"car-accident-at-kinnaur-two-person-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सांगला(किन्नौर)
Updated Thu, 17 Jul 2014 04:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जनजातीय जिला किन्नौर में एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। इनमें गंभीर रूप से जख्मी चालक को आईजीएमसी अस्पताल रैफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात को ऑल्टो कार संख्या एचपी 25 ए 1928 रिकांगपिओ पांगी सड़क मार्ग पर पांगी की ओर जा रही थी। इसी दौरान पांगी की कोयंग खड्ड के पास चालक के नियंत्रण खो दिया।
विज्ञापन
इससे कार करीब 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में राम कुमार 31 साल निवासी पांगी व एक अन्य व्यक्ति सोम कृष्ण 53 साल निवासी पांगी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
चालक जोगिंद्र कुमार 35 साल और मृतक सोम कृष्ण के 16 साल के बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायलों को उपचार के लिए रिकांगपिओ लाया गया। चालक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया गया है।
घटनास्थल का दौरा किया उपायुक्त किन्नौर ने कहा कि मृतक के परिजनों को दस हजार और घायलों को पांच-पांच हजार की फौरी राहत जारी की गई है। उधर, विधान सभा उपाध्यक्ष एवं किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी ने हादसे पर गहरा शोक प्रकट किया है।