{"_id":"b16044be02c43bfa05b9f55bfdf09175","slug":"bus-accident-in-shahtalai","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 1 की मौत, 40 घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 1 की मौत, 40 घायल
डिजिटल टीम/ अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 15 Jun 2014 05:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला बिलासपुर के शाहतलाई के समीप श्रद्धालुओं से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई जबकि 40 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
बस में बड़ी संख्या में बच्चे और महिलाएं भी शामिल है। पुलिस बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य करने में जुट गई है। सभी श्रद्धालु कांगड़ा जिला के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
हादसा रविवार दोपहर का है जब कांगड़ा बटोली क्षेत्र के श्रद्धालु बाबा बालक नाथ के मंदिर दियोट सिद्ध मंदिर में दर्शन शाहतलाई की ओर जा रहे थे।
श्रद्धालु ती बसें लेकर शाहतलाई जा रहे थे। सूचना के मुताबिक शाहताई से कुछ दूरी पर ही अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क से करीब 100 मीटर नीचे जा गिरी।
विज्ञापन
हादसे की सूचना अन्य श्रद्धालुओं ने फौरन पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस और अन्य श्रद्धालुओं ने मिलकर घायलों को निकालने का काम शुरू किया।
पुलिस के अनुसार एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई लोगों को गंभीर रूप से चोटें आई है। पुलिस के अनुसार सभी घायलों को पहले सीएचसी और इसके बाद जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया है। घायलों में कई श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बनी हुई है।
पेड़ में न अटकती बस तो जाती कई और जानें
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जब बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी तो करीब 100 मीटर नीचे जाकर एक चील के पेड़ में अटक गई। अगर बस इस पेड़ में न अटकती तो कई सौ मीटर नीचे गहरी खाई में जा पहुंचती। इससे बस में बैठे कई और लोगों की जान जा सकती थी।