फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bus accident at una, 50 injured.

हिमाचल: यूपी के श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 50 घायल

Thu, 26 Mar 2015 10:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना Updated Thu, 26 Mar 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
bus accident at una, 50 injured.

हिमाचल प्रदेश के ऊना चिंतपूर्णी भरवाईं में श्रद्धालुओं से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बच्चों सहित 50 के करीब श्रद्धालु घायल हुए हैं।

विज्ञापन


इनमें 10 वर्षीय बच्ची सहित चार की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया है। अन्य घायलों का चिंतपूर्णी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


बताया जा रहा बस यूपी से नयनादेवी में माथा टेकने के बाद चिंतपूर्णी की ओर जा रही थी। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर राहत कार्यों में जुट गई है। एसडीएम अंब चिरंजी लाल भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेड़ से टकराकर खाई में गिरने से बची बस

bus accident at una, 50 injured.

पुलिस के अनुसार वीरवार देर शाम श्रद्धालुओं से भरी यूपी नंबर की एक निजी बस नयना देवी के दर्शन करने बाद ऊना की ओर से चिंतपूर्णी आ रही थी।

इसी दौरान भरवाईं के नजदीक पहुंचते ही चढ़ाई पर बस में तकनीकी खराबी आ गई। जैसे ही चालक ने बस के रोकने के लिए ब्रेक लगानी चाही तो नहीं लगी और बस पीछे की ओर लुढ़क गई और एक पलटा खाकर सीधे सड़क किनारे एक पेड़ से टकराने के बाद लटक गई।

गनीमत यह रही कि बस गहरी खाई में नहीं गिरी, अन्यथा हादसे का मंजर दर्दनाक हो सकता था। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई।

मशक्कत के बाद बस में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला

bus accident at una, 50 injured.

सूचना मिलते ही चिंतपूर्णी मंदिर की एंबुलेंस, 108 सहित अन्य निजी गाडि़यां भी श्रद्धालुओं की सहायता के लिए मौके पर पहुंच गईं। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बस में फंसे घायल श्रद्धालुओं को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

घायल श्रद्धालु यूपी के जिला अलीगढ़ गांव हैबतपुर डाकखाना सीया के रहने वाले हैं। घटना की सूचना मिलते ही बीएमओ डा. वर्मा, मंदिर अधिकारी सुभाष चौहान सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उधर, डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।

इनकी हालत गंभीर
अनिता पुत्री हरपाल, ओमबती पत्नी कालीचरण, मुन्नी पत्नी महेंद्र और एक अन्य घायल को गंभीर हालत में ऊना अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed