{"_id":"4b147089482066d122670790cb82bc43","slug":"bus-accident-at-kumarsain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, 19 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, 19 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, कुमारसैन(किन्नौर)
Updated Thu, 24 Jul 2014 05:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के साथ लगते कुमारसैन राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बिथल के पास वीरवार सुबह बस और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 19 लोगों को हल्की चोंटे आई है। हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं है।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में ट्रक चालक की गलती पाई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सुबह दस बजे यह निजी बस 35सी 0536 शिमला से उर्टु जा रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान शिमला की ओर आ रहा ट्रक एचपी 62 1610 बस से टक्करा गया। इससे बस में सवार 19 लोग घायल हो गए। घायलों को खनेरी अस्पताल में लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी लोगों को घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
हादसे बस में सवार कैलाश चंद निवासी कुल, रिमोहन झाकड़ी, फूला देवी,आयरक्ष निवासी निरथ, कर्म चंद,पिक्का राम,कपिल पलजारा, सावित्री देवी, गीता देवी, विनोद ठियोग, कुदन,मंजू देवी, सावंत, टेक चंद, मोहीन, मीना देवी, धर्मपाल, संतोष,गोविंद,जगत,सोम प्रभा इस हादसे में घायल हुई है।
डीएसपी रामपुर सोम दत्त ने कहा कि हादसा ट्रक चालक की गलती से हुआ है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।