तीन जगह पलटी बसें, एक की मौत 80 घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रद्धालु जालंधर के गांव बिलगा के रहने वाले हैं। ये चिंतपूर्णी से माथा टेककर वापस लौट रहे थे। वहीं, हरोली में पंजाब रोडवेज की बस और ट्रक में टक्कर हो गई। इसमें 45 यात्री बाल-बाल बचे।
भंजराडू सनवाल मार्ग पर हुआ हादसा
हिमाचल के जिला चंबा के उपमंडल तीसा के भंजराडू-सनवाल मार्ग पर एचआरटीसी की एक बस सड़क से लुढ़क गई। हादसे में आठ साल के एक बच्चे की मौत हो गई है।
हादसे में 44 अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। इनमें से 12 की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से जख्मी हुए लोगों को जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया है।
वहीं, मामूली रूप से जख्मी हुए बाकी घायलों का तीसा अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक की पहचान देस राज पुत्र मान सिंह निवासी गांव हियाड़ के तौर पर हुई है।
दोपहर सवा 12 बजे हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार हादसा दोपहर करीब सवा 12 बजे हुआ। यह बस सनवाल से चंबा की ओर आ रही थी। बस में कुल 45 लोग सवार थे। शुक्राउ के पास बस तकनीकी खराबी आने से अनियंत्रित होकर 20 मीटर नीचे खेत में जा गिरी। बाद में स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंच गई हैं। मृतक बच्चे के परिवार को 10 हजार रुपए की फौरी राहत दी गई है।
इन्हें आई हैं गंभीर चोटें
हादसे में गंभीर रूप से जख्मी चालक याकूब मोहम्मद, हितेश्वरी निवासी हियाड़, मंजू, चुनी लाल निवासी मकण, टेकचंद, निमो निवासी ननोड़ी, गीता देवी निवासी कठला, योग राज सपड़ोट, मान सिंह निवासी मटियूंड, साहब सिंह निवासी मकण, गीता देवी निवासी गुडेइश व तीसा की रहने वाली नौ वर्षीय कविता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।