फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bus accident at chamba

तीन जगह पलटी बसें, एक की मौत 80 घायल

Wed, 13 Aug 2014 08:16 PM IST
Updated Wed, 13 Aug 2014 08:16 PM IST
विज्ञापन
bus accident at chamba
हिमाचल में एचआरटीसी की तीन बसें पलट जाने से एक एक बच्चे की मौत हो गई जबकि 80 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पहला हादसा ऊना के गगरेट में हुआ। यहां श्रद्धालुओं से भरा टैंपो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में पलट गया। हादसे में एक दर्जन श्रद्धालु घायल हुए हैं।
विज्ञापन


श्रद्धालु जालंधर के गांव बिलगा के रहने वाले हैं। ये चिंतपूर्णी से माथा टेककर वापस लौट रहे थे। वहीं, हरोली में पंजाब रोडवेज की बस और ट्रक में टक्कर हो गई। इसमें 45 यात्री बाल-बाल बचे।

विज्ञापन

भंजराडू सनवाल मार्ग पर हुआ हादसा

bus accident at chamba

हिमाचल के जिला चंबा के उपमंडल तीसा के भंजराडू-सनवाल मार्ग पर एचआरटीसी की एक बस सड़क से लुढ़क गई। हादसे में आठ साल के एक बच्चे की मौत हो गई है।

हादसे में 44 अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। इनमें से 12 की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से जख्मी हुए लोगों को जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया है।

वहीं, मामूली रूप से जख्मी हुए बाकी घायलों का तीसा अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक की पहचान देस राज पुत्र मान सिंह निवासी गांव हियाड़ के तौर पर हुई है।

दोपहर सवा 12 बजे हुआ हादसा

bus accident at chamba

पुलिस के अनुसार हादसा दोपहर करीब सवा 12 बजे हुआ। यह बस सनवाल से चंबा की ओर आ रही थी। बस में कुल 45 लोग सवार थे। शुक्राउ के पास बस तकनीकी खराबी आने से अनियंत्रित होकर 20 मीटर नीचे खेत में जा गिरी। बाद में स्‍थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंच गई हैं। मृतक बच्चे के परिवार को 10 हजार रुपए की फौरी राहत दी गई है।


इन्हें आई हैं गंभीर चोटें


हादसे में गंभीर रूप से जख्मी चालक याकूब मोहम्मद, हितेश्वरी निवासी हियाड़, मंजू, चुनी लाल निवासी मकण, टेकचंद, निमो निवासी ननोड़ी,  गीता देवी निवासी कठला, योग राज सपड़ोट, मान सिंह निवासी मटियूंड, साहब सिंह निवासी मकण, गीता देवी निवासी गुडेइश व तीसा की रहने वाली नौ वर्षीय कविता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed