फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bus accident 11 injured in una.

निजी बस पलटी, 11 घायल, दो महिलाएं गंभीर

Thu, 19 Mar 2015 11:13 PM IST
Updated Thu, 19 Mar 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
bus accident 11 injured in una.

हिमाचल प्रदेश ऊना जिला के गगरेट में एक निजी बस के सड़क पर पलटने से 11 यात्रियों को गंभीर रूप से चोटें आई हैं। हादसा उस समय हुआ जब बस काला पंगा नामक स्थान से दौलतपुर की ओर जा रही थी।

विज्ञापन


सभी घायलों को उपचार के लिए गगरेट के स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया है। घायलों में दो महिलाओं की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें होशियारपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


हादसा सुबह करीब 10.30 बजे हुआ है। पुलिस के अनुसार हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। बस जब दुर्घटनाग्रस्त हुई थी इसमें बड़ी संख्या में सवारियां मौजूद थी। बस गिरने से मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो महिलाओं की हालत गंभीर

bus accident 11 injured in una.

निजी बस आरबीएस कालापंगा से दौलतपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान ततेहड़ के समीप चालक नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क पर पलट गई। बस पलटने के बाद सवारियां अपने बचाव के चीखने चिल्लाने लगी।

आसपास के लोग फौरन मौके पर एकत्रित हुए और पुलिस को सूचना देकर घायलों को बस से निकालने का काम शुरू किया।

इसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए गगरेट के अस्पताल में ले जाया गया। यहां पर दो महिलाओं की हालत नाजुक होने पर उन्हें होशियारपुर रेफर कर दिया गया है।

बस पलटने के कारण मार्ग में कई घंटों लंबा जाम लगा रहा। पुलिस के अनुसार यात्रियों के बयान दर्ज होने के बाद ही हादसे के सही कारणों का पता लग पाएगा। एसपी अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाकर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed