{"_id":"57760c184f1c1b072779acea","slug":"burglary-in-temple-at-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने एक ही रात में पांच मंदिरों में किया हाथ साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने एक ही रात में पांच मंदिरों में किया हाथ साफ
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 01 Jul 2016 11:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शातिरों ने एक ही रात को पांच मंदिरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर मंदिर से तीन चांदी के छत्र समेत राधा कृष्ण की मूर्ति भी उड़ा ले गए। जतोग पुलिस ने ठाकुरद्वारा मंदिर के 61 वर्षीय पुजारी हरी चंद की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शातिरों ने एक साथ पांच मंदिरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
शातिरों ने जुब्बलहट्टी क्षेत्र में एक साथ चार मंदिरों में और इसके साथ बवाणा गांव के मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पांचों मंदिरों से शातिर तीन चांदी के छत्र, चांदी की कृष्ण भगवान की बांसुरी, राधा मां का चांदी का छत्र और चांदी का अन्य सामान तथा कुछ नकदी उड़ा ले गए।
विज्ञापन