{"_id":"1450c811ea3890fe331fb60c3a2efb40","slug":"burglary-in-paonta-sirmour-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े 2.60 लाख की नकदी पर हाथ साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े 2.60 लाख की नकदी पर हाथ साफ
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Wed, 17 Jun 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब में दिनदहाड़े एक ठेकेदार की 2.60 लाख की नकदी पर शातिर हाथ साफ कर गए। बताया जा रहा है कि ठेकेदार बाइक पर नोटों से भरा बैग रखकर सामान लेने दुकान में गया था। वापस आया तो बाइक से बैग गायब मिला। मंगलवार को देहरादून-पांवटा एनएच-7 के समीप विश्वकर्मा चौक पर वारदात हुई। ठेकेदार ने एसएचओ पांवटा को सूचना दे दी है। पुलिस टीम जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाली जा रही है। नवादा पंचायत निवासी वीरेंद्र पुत्र तेलू राम गोंदपुर की एक दवा इकाई में ठेकेदार है। मंगलवार को ठेकेदार ने दो अलग बैंक शाखाओं से 1.30 एवं 1.30 लाख की राशि निकाली। इकाई के मजदूरों की पेेमेंट के लिए यह राशि निकाली गई थी।
विज्ञापन
ठेकेदार पेमेंट निकालने के बाद विश्वकर्मा चौक पर बाइक से पहुंचा। मजदूरों को पेमेंट देने के लिए कुछ छोटे नोट और सामान लेने साथ लगती दुकान में गया। कुछ ही देर में लौटा तो नकदी से भरा बैग गायब मिला। इसके बाद पुलिस थाना पांवटा को सूचित किया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी लायक राम सिसौदिया टीम सहित मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विश्वकर्मा के समीप लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रही है। उधर, डीएसपी योगेश रोल्टा ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि नवादा निवासी ने शिकायत दी है। इसके बाद मौके पर जाकर पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है।