फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   burglary in house at una

दो भाइयों के घरों से सात लाख के गहने और नकदी ले उड़े चोर

Tue, 10 May 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंब (ऊना)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंब (ऊना) Updated Tue, 10 May 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
burglary in house at una
चारों ने दो भाइयों के घरों में सेंधमारी कर लाखों की नकदी समेत गहनों पर हाथ साफ कर लिया।

ऊना जिले के अंब उपमंडल के तहत दिलवां गांव में चारों ने दो भाइयों के घरों में सेंधमारी कर लाखों की नकदी समेत गहनों पर हाथ साफ कर लिया। वारदात का पता रविवार सुबह लगा, जब घर के सदस्यों की नींद खुली। दोनों घरों से करीब सात लाख रुपये के गहने और नकदी गायब है।

विज्ञापन


पुलिस ने विजय कुमार की शिकायत के बाद घटनास्थल का दौरा कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में विजय कुमार ने बताया कि रविवार सुबह जब वे उठे तो देखा कि घर का पिछला दरवाजा टूटा हुआ था और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। विजय ने बताया कि कमरे में पड़ी अलमारी से दो सोने की चूड़ियां, चार अंगुठियां, बालियां, सोने का हार, नत्थ, झुमके, टिक्का, चांदी की एक अंगूठी और पायलें गायब हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा ट्रंक में रखी हुई एफडी की कॉपियां भी गायब हैं। करीब तीन लाख 50 हजार के गहने समेत कुछ नकदी भी गायब है। विजय ने बताया कि शातिरों ने कमरे की दीवार तोड़ी और साथ लगते भाई हरमेश कुमार के कमरे में भी घुस गए। हरमेश ने बताया कि चोरों ने घर में रखी अलमारी से दो कंगन, पांच जोड़े बालियां, झुमकों सहित अन्य सामान भी चुरा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरमेश ने अंदेशा जताया कि शातिरों ने चोरी से पहले किसी स्प्रे का इस्तेमाल किया होगा, जिससे परिवारिक सदस्य बेहोश हो गए। चोरी की इस वारदात से लोगों में डर का माहौल है। पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed