फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Burglary in bilaspur.

पांच लाख नकदी, आभूषण उड़ाए

Mon, 08 Sep 2014 12:52 PM IST
Updated Mon, 08 Sep 2014 12:52 PM IST
विज्ञापन
Burglary in bilaspur.

जिले में चोरों के हौंसले बुलंद हो गए हैं। शनिवार रात को चोरों ने झंडूता चौकी के अंतर्गत आने वाले रैली गांव में सेंध लगाकर नकदी समेत लाखों के आभूषणों पर हाथ साफ कर लिया। चोरी की इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कर लिया है। पुलिस की टीम ने मौके का दौरा किया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रैली के रतन लाल के घर में शनिवार रात चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। रात को घर में तीन महिलाओं के अलावा कोई नहीं था। रतन लाल के मुताबिक, रात को 11 बजे तीनों महिलाएं एक कमरे में सो गईं। मध्य रात्रि एक कमरे का दरवाजा तोड़कर चोर भीतर घुसे और वहां रखा सारा सामान चुरा लिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि चोर लगभग 75 हजार रुपये नकद, सोने का चक, बालियां, नथ, गजरे, पायल, कांसे की थालियां, अंगुठी आदि लेकर फरार हो गए।

पांच लाख रुपये की चोरी की आशंका

Burglary in bilaspur.

घरवालों ने लगभग पांच लाख रुपये की चोरी की आशंका जताई है। रतन लाल ने कहा कि उनकी पत्नी सुबह लगभग चार बजे उठी तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ देख उनके होश उड़ गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। झंडूता चौकी से पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। डीएसपी हैडक्वार्टर प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

एक हफ्ते में चोरी की तीसरी घटना

बिलासपुर में एक सप्ताह के भीतर चोरी की यह तीसरी घटना है।  तीन सितंबर को दधोल कस्बे में चोर एक दुकान के बाहर रखे सरिया पर ही हाथ साफ कर गए। लगभग 50 बंडल सरिया चोरी हुआ था। पांच सितंबर को घुमारवीं के हिम्मर-लुरहाणी में चोरों ने दो घरों के ताले तोड़कर लाखों रुपये के गहनों और बर्तनों पर हाथ साफ कर लिया।  

चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रयासरत है। इसके लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का भी गठन किया गया है। इसमें कई मामले सुलझाए गए हैं। इस मामले में भी जल्द चोर की गिरफ्तारी होने की उम्मीद है।
-भूपेंद्र कंवर, एएसपी बिलासपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed