{"_id":"f13aa06a6ac13e6fb7985bf838b8ce07","slug":"burglary-at-nalagarh-solan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी अफसर के घर दिनदहाड़े चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकारी अफसर के घर दिनदहाड़े चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, कंडाघाट (सोलन)
Updated Sat, 18 Apr 2015 09:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ में तैनात बीडीओ के कंडाघाट स्थित घर में शातिर चोरों ने दिन-दहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। शातिर नकदी के अलावा सोने चांदी के आभूषण व एक हीरे की अंगूठी समेत जरूरी दस्तावेजों पर हाथ साफ कर गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
वारदात के वक्त घर में कोई नहीं था। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को जिस वक्त यह वारदात हुई उस वक्त घर वाले काम में के सिलसिले में बैंक तक गए थे। जब वापस पहुंचे तो घर का ताला टूटा था। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। तुरंत इसकी सूचना आस पड़ोस में और पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
चोर ने घर में रखी हजारों की नकदी व करीब एक लाख के आभूषणों को गायब कर दिया है। जिसमें सोने के रिंग्स, डायमंड की अंगूठी, चांदी की पंजेब व अन्य जरूरी कागजात थे। पूछताछ में पुलिस ने पाया है कि कोई 25-26 वर्ष का युवक घर का पता पूछ रहा था। जिसके बाद वह नहीं दिखा। पुलिस को अंदेशा है कि इसी युवक ने वारदात को अंजाम दिया है। आसपास पुलिस शातिरों को खंगाल रही है।
विज्ञापन
कंडाघाट समेत जिला सोलन चोरों के निशाने पर है। मंदिरों और रिहायशी मकानों में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों ने एक माह में मंदिर में चोरी की चौथी वारदात को अंजाम दिया है। इसके अलावा रिहायशी मकानों और वाहनों की चोरी की करीब आधा दर्जन वारदातें हो चुकी हैं।