फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   burglars break sbi atm machine run off without looting in sujanpur himachal pradesh

एसबीआई एटीएम तोड़ने का प्रयास नाकाम

Sat, 12 Mar 2016 07:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुजानपुर (हमीरपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, सुजानपुर (हमीरपुर) Updated Sat, 12 Mar 2016 07:08 PM IST
सार

  • शहर के मुख्य बाजार में आधी रात को की कोशिश, पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने देखा
  • पुलिस ने मौके पर पहुंच छानबीन की शुरू, खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
  • जल्द ही गिरफ्तार होंगे मामले में संलिप्त शातिर: पुलिस

विज्ञापन
burglars break sbi atm machine run off without looting in sujanpur himachal pradesh
सुजानपुर में एटीएम चोरी मामले की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस थाना सुजानपुर के अंतर्गत मुख्य बाजार में स्थित एटीएम को शातिरों ने तोड़ दिया। शातिरों ने एटीएम से कैश चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन वे इसमें नाकाम रहे। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने एटीएम मशीन के केबिन का दरवाजा खुला देखा और एटीएम टूटी हुई देखी। इसके चलते पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने एटीएम के सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही शातिरों का सुराग लगा लिया जाएगा। शुक्रवार रात सुजानपुर पुलिस की एक टीम शहर में गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस दल मुख्य बाजार में स्थित ट्राला स्टेंड से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस ने यहां स्थित एसबीआई बैंक शाखा की एटीएम टूटी हुई देखी।
विज्ञापन


एटीएम के केबिन का दरवाजा भी खुला पड़ा था। पुलिस दल ने इसकी सूचना थाना में दी। शनिवार को पुलिस ने एटीएम केबिन की सीसीटीवी फुटेज ले ली है। फुटेज खंगालने के बाद पुलिस शातिरों तक पहुंचने का दावा कर रही है। शातिरों ने एटीएम मशीन के ऊपर लगी सीलिंग को भी उखाड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैरत की बात है कि एटीएम मशीन की चाबी भी दरवाजे के साथ बनी अलमारी में रखी हुई थी। थाना प्रभारी प्रकाश चंद का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शातिरों का सुराग लगा लिया जाएगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed