फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   brutal murder casr in himachal kullu

दरिंदगी! कुल्हाड़ी से पहले गला काटा फिर गुप्तांग

Sun, 21 Sep 2014 07:29 PM IST
Updated Sun, 21 Sep 2014 07:29 PM IST
विज्ञापन
brutal murder casr in himachal kullu

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला की खराहल घाटी में एक वृद्ध की इस निर्ममता हत्या की गई है कि देखने वाले भी कांप गए। मामला कराड़सू पंचायत का है।

विज्ञापन


हत्यारों ने वृद्ध के शरीर पर पहले कुल्हाड़ी से कई वार किए हैं और इसके बाद गुप्तांग को भी काट दिया गया। पूरे मामले से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस इस बात की छानबीन कर रही है कि आखिर ऐसी क्या रंजिश थी कि बुजुर्ग की इस निर्ममता से मौत के घाट उतार दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकद्दमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी को भी कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर अकेला था बुजुर्ग

brutal murder casr in himachal kullu

पुलिस ने प्राप्त जानकारी के अनुसार कराड़सू पंचायत के राऊगी गांव के भोला राम (62) पुत्र हेतू राम की किसी ने बुधवार की रात निर्मम हत्या कर दी। बुधवार की रात को भोला घर पर अकेला था।

उसका बेटा अपने ससुराल गया हुआ था। रात के समय किसी अज्ञात व्यक्ति पर भोला राम की निर्मम हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि भोला राम के शरीर पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से कई वार किए हैं। ये बार सिर के आसपास किए गए हैं।

इस संबंध में सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस अफसरों ने खुद मौके पर की छानबीन

brutal murder casr in himachal kullu

पुलिस सभी बिंदुओं को केंद्र में रखकर छानबीन कर रही है। हत्या के कारणों की छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि हत्यारों ने व्यक्ति के गले को काटा गया है और गुप्त अंग को भी थोड़ा सा काटा गया है।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर सदिग्धों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। मामले की सूचना मिलते ही एसपी कुल्लू सुरेंद्र वर्मा और एएसपी कुल्लू निहाल चंद भी मौके पर पहुंच गए। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि घटना स्थल पर फोरेसिंक टीम के मद्द से साक्ष्य जुटाजा रहे हैं।

मामले की जांच एसएचओ कुल्लू नीलचंद कर रहे हैं। मामले की शामिल लोगों को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed